झारखंड की परीक्षा, अपनी भाषा में तैयारी
JSSC की स्नातक-स्तरीय परीक्षाओं के लिए अध्यायवार नोट्स — हिंदी व्याकरण से लेकर कुरमाली साहित्य तक। सारे नोट्स मुफ़्त हैं, बिना लॉगिन।
पत्र 1 · भाषा ज्ञान
हिंदी 60 + अंग्रेजी 60 प्रश्न। केवल क्वालिफ़ाइंग, पर इसमें फ़ेल होने पर बाकी पत्र जाँचे ही नहीं जाते।
पत्र 2 · क्षेत्रीय भाषा
चुनी हुई भाषा में 100 प्रश्न। ये अंक मेरिट में जुड़ते हैं, इसलिए यह पत्र चयन तय करता है।
पत्र 3 · सामान्य ज्ञान / तकनीकी
JGGLCCE में सामान्य ज्ञान, JTGLCCE में तकनीकी विषय। अगले चरण में जोड़ा जाएगा।
जल्द आ रहा है
परीक्षाएँ
- JGGLCCE — सामान्य स्नातक योग्यताधारी परीक्षा
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक आदि पद।
- JTGLCCE — तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक परीक्षा
प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, अंकेक्षक, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, गव्य तकनीकी पदाधिकारी आदि पद।
कुरमाली में भी
पत्र 2 में कुरमाली चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन सामग्री लगभग नहीं के बराबर है। हम कुरमाली व्याकरण, लोककथाओं, कहानियों, नाटक और लोकगीतों पर अध्यायवार नोट्स बना रहे हैं — देवनागरी में, हिंदी व्याख्या के साथ।