JSSC · स्नातक स्तर
JGGLCCE: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा — एक चरण, तीन पत्र। नीचे की जानकारी विज्ञापन संख्या 10/2023 की विवरणिका पर आधारित है; नई विवरणिका आने पर इसे अपडेट किया जाएगा।
तीन पत्र
| पत्र | विषय | प्रश्न | समय | क्या ज़रूरी है |
|---|---|---|---|---|
| पत्र 1 | भाषा ज्ञान: हिंदी 60 + अंग्रेजी 60 | 120 | 2 घंटे | दोनों को मिलाकर 30% — केवल क्वालिफ़ाइंग, मेरिट में नहीं जुड़ता |
| पत्र 2 | चुनी हुई जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा | 100 | 2 घंटे | 30% अनिवार्य — अंक मेरिट में जुड़ते हैं |
| पत्र 3 | सामान्य ज्ञान | 150 | 2 घंटे | 30% अनिवार्य — अंक मेरिट में जुड़ते हैं |
सबसे ज़रूरी नियमपत्र 1 में 30% से कम आए तो पत्र 2 और 3 जाँचे ही नहीं जाते। पत्र 2 में 30% से कम आए तो पत्र 3 नहीं जाँचा जाता। इसलिए पत्र 1 को "सिर्फ़ क्वालिफ़ाइंग" समझकर हल्के में न लें।
पत्र 2: भाषा के विकल्प
इनमें से कोई एक भाषा: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संथाली, बंगला, मुण्डारी, हो, खड़िया, कुड़ुख (उरांव), कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया, संस्कृत।
पत्र 3: सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्न
| भाग | प्रश्न |
|---|---|
| सामान्य अध्ययन | 30 |
| सामान्य विज्ञान | 20 |
| सामान्य गणित | 20 |
| मानसिक क्षमता जाँच | 20 |
| कंप्यूटर का ज्ञान | 20 |
| झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान | 40 |
मेरिट कैसे बनती है
पत्र 2 और पत्र 3 के अंकों (अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने पर Normalised अंकों) को जोड़कर सामान्य मेरिट सूची बनती है। अंक बराबर होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को ऊपर रखा जाता है।
मेरिट सूची में आने के लिए न्यूनतम अंक
| कोटि | न्यूनतम |
|---|---|
| अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 40% |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला | 32% |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) | 34% |
| पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) | 36.5% |
| आदिम जनजाति | 30% |
पद (विज्ञापन 10/2023)
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी
- कनीय सचिवालय सहायक
- श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी
- प्लानिंग असिस्टेंट
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी
- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
- अंचल निरीक्षक सह कानूनगो
तैयारी शुरू करें
- पत्र 1 — हिंदी व्याकरण के नोट्स
- पत्र 1 — English Grammar notes
- पत्र 2 — हिंदी भाषा और साहित्य
- पत्र 2 — कुरमाली
स्रोत: JSSC विवरणिका, विज्ञापन संख्या 10/2023। आवेदन से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम विवरणिका अवश्य पढ़ें।