झारज्ञान

JSSC · तकनीकी / विशिष्ट स्नातक स्तर

JTGLCCE 2026: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

झारखण्ड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा — विज्ञापन संख्या 01/2026 (नियमित रिक्ति)। पत्र 1 और पत्र 2 बिल्कुल JGGLCCE जैसे हैं; फ़र्क पत्र 3 में है।

चरण
केवल मुख्य परीक्षा
सही उत्तर
+3 अंक
गलत उत्तर
−1 अंक
आयु सीमा (न्यूनतम)
21 वर्ष

तीन पत्र

पत्रविषयप्रश्नसमयक्या ज़रूरी है
पत्र 1भाषा ज्ञान: हिंदी 60 + अंग्रेजी 601202 घंटेदोनों मिलाकर 30% — केवल क्वालिफ़ाइंग
पत्र 2चुनी हुई जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा1002 घंटे30% अनिवार्य — मेरिट में जुड़ता है
पत्र 3तकनीकी/विशिष्ट विषय + सामान्य ज्ञान1502 घंटे 30 मिनटतकनीकी विषय में 30% अनिवार्य — मेरिट में जुड़ता है
क्वालिफ़ाइंग की शृंखलापत्र 1 में 30% से कम → पत्र 2 और 3 नहीं जाँचे जाएँगे। पत्र 2 में 30% से कम → पत्र 3 नहीं जाँचा जाएगा।

पत्र 3 का बँटवारा

भागप्रश्न
तकनीकी / विशिष्ट विषय (पद के अनुसार)100
सामान्य अध्ययन20
सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान30
ध्यान देंविवरणिका की कंडिका 19.3 में गणित 20 और विज्ञान 10 प्रश्न लिखे हैं, जबकि विस्तृत पाठ्यक्रम में विज्ञान 20 और गणित 10। दोनों की तैयारी बराबर रखें; आयोग से स्पष्टीकरण आने पर यह पेज अपडेट होगा।

मेरिट और न्यूनतम अंक

पत्र 2 और पत्र 3 के अंक (या Normalised अंक) जोड़कर मेरिट बनती है। न्यूनतम अंक: अनारक्षित/EWS 40%, SC/ST/महिला 32%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) 34%, पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) 36.5%, आदिम जनजाति 30%।

पद, वेतनमान और योग्यता (विज्ञापन 01/2026)

पदपे लेवलन्यूनतम योग्यता (संक्षेप में)
सहायक कीट विज्ञानवेत्ता (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण)7स्नातकोत्तर, जीव विज्ञान (कीट विज्ञान)
सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी7स्नातक (विज्ञान)
निरीक्षक, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम6स्नातक (विज्ञान)
प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक / कनीय सांख्यिकी सहायक / अन्वेषक6गणित/अर्थशास्त्र/सांख्यिकी के साथ स्नातक
गव्य तकनीकी पदाधिकारी6डेयरी टेक्नोलॉजी / डेयरी विज्ञान में स्नातक
मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक6मत्स्य विज्ञान स्नातक / जंतु विज्ञान (प्रतिष्ठा)
अंकेक्षक5गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य या सांख्यिकी में स्नातक
कनीय वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि जाँच प्रयोगशाला5विज्ञान/भेषजी/भेषजिक रसायन/आयुर्विज्ञान (विवरणिका देखें)
प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान)5भौतिक विज्ञान प्रतिष्ठा के साथ स्नातक
प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान)5रसायन विज्ञान प्रतिष्ठा के साथ स्नातक

अधिकतम आयु (01.08.2025 के आधार पर)

अनारक्षित/EWS 35 वर्ष · अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग (पुरुष) 37 वर्ष · महिला (अनारक्षित, EWS, BC-I, BC-II) 38 वर्ष · SC/ST (पुरुष एवं महिला) 40 वर्ष।

तैयारी शुरू करें

स्रोत: JSSC विवरणिका, विज्ञापन संख्या 01/2026। आवेदन से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।